- Hindi News
- वकील के हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर हड़ताल
वकील के हमलावरों की गिरफ्तारी को लेकर हड़ताल
धाराएं तो बढ़ा दीं पर आरोपियों को पकड़े पुलिस : सर्बजीत
पम्मणा के जागीर सिंह उर्फ सुक्खा, कश्मीर सिंह सोनी और लक्खा पर साथियों के साथ मिलकर वकील सुरिंदर पर हमला करने का आरोप है। बस से उतार कर पीटा गया।
हड़ताल के दौरान उपस्थित फगवाड़ा के वकील। -भास्कर
कपूरथला| जिलाबार एसोसिएशनके सदस्य सुरिंदर कुमार पर हुए हमले को लेकर आरोपियों पर पुलिस ने वीरवार को और धाराएं जोड़ दी। दोपहर 12 बजे सिविल अस्पताल कपूरथला से एमएलआर(मेडिकल लीगल रिपोर्ट) भेजी गई। इसमेंं एडवोकेट सुरिंदर कुमार के सिर में गहरे जख्म होने की रिपोर्ट आई। इस कारण थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने सभी आरोपियों पर धारा 323, 324, 341, 148 और 149 के साथ धारा 326 और 307 भी लगा दी गई। इसके बाद वकीलों का गुस्सा शांत हुआ। वकीलों ने प्रस्तावित नोवर्क डे तो रखा पर धरना प्रदर्शन नहीं किया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सर्बजीत सिंह वालिया प्रधान ने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने पुलिस प्रशासन को समय दिया था कि वीरवार 9 बजे तक उनकी मुख्य मांग नहीं मानी जाती तो वे धरना प्रदर्शन करेंगे।
कपूरथला में तीन दिन से मुजाहरा कर रहे वकीलों की मांग पर आरोपियों पर धाराएं बढ़ीं
^सुल्तानपुर लोधी के थाना प्रभारी सनप्रीत सिंह ने बताया कि उनके पास ज्यों ही संशोधित एमएलआर कपूरथला पहुंची। उन्होंने बनती धाराओ में 326 धारा इसलिए जोड़ी क्योंकि चोट इतनी गहरी थी कि हड्डी तक पहुंची थी। 307 इसलिए लगाई गई क्योंकि जो चोट लगी थी वह डैंजर टू लाईफ थी।
^जिला बार एसोसिएशन के प्रधान एडवोकेट सर्बजीत सिंह वालिया प्रधान ने बताया कि पुलिस ने हमले और जख्मों के आधार पर मामला तो दर्ज कर लिया है। अब वह उन्हें पकड़वाने के लिए पुलिस प्रशासन से कहेंगे ताकि पीड़ित वकील सुरिन्द्र कुमार को न्याय दिलाया जा सके।
जानिए क्या है ये धाराएं : वकीलोंने मांग की थी कि धाराओं में 307 इरादा कत्ल और 365(किडनेपिंग का केस) जोड़ी जाए। वकील पर हमला करने वालों पर 323 और 324(शारीरिक चोट पहुंचाना), 341(गलत तरीके से हिरासत में रखना),148 और 149 (पांच से ज्यादा लोग जब किसी जुर्म मंे शािमल हों)के तहत मामला दर्ज हंै।
भास्कर न्यूज | फगवाड़ा
बारएसोसिएशनफगवाड़ा की मीटिंग प्रधान राकेश भाटिया की अध्यक्षता में हुई। वकीलों ने भी नो वर्क डे रखा। मीटिंग में एडवोकेट सुरिंदर शर्मा पर किए कातिलाना हमले