पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाने के लिए टीम बनाई

चाइना डोर पर प्रतिबंध लगाने के लिए टीम बनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपमंडलफगवाड़ाके विभिन्न संगठनों की ओर से पाबंदी के बावजूद चाइना डाेर बेचने और रखने के संबंधी मांग पत्र देने के बाद एसडीएम केशव हिंगोनिया ने एक टीम बना दी है। इसमें पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।

केशव हिंगोनिया ने बताया कि चाइना डोर को बेचने और रखने के संबंधी पहले भी डिप्टी कमिश्नर कपूरथला की अोर से धारा 144 अधीन 20 अप्रैल 2015 तक पाबंदी लगाई है। चाइना डोर की वजह से होने वाले हादसों के होने वाले जानी नुकसान को रोकने संबंधी उप मंडल फगवाड़ा के लिए तहसीलदार अमरजीत सिंह (9815798278) अौर एसआई जसवंत सिंह (9815467983) पुलिस के अधीन एक टीम बनाई गई है। यह टीम चाइना डोर बेचने आैर रखने वालों के विरुद्ध शिकायत प्राप्त होने पर जांच करेगी। इसके बाद आरोपियों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी ताकि चाइना डोर से किसी का कोई नुकसान हो।