‘मैं मील पत्थर हां\' पुस्तक रिलीज
कपूरथला | सिरजनाकेंद्र की ओर से साहित्यिक कार्यक्रमों के तहत गजलगो जनकप्रीत बेगोवाल की ‘मैं मील पत्थर हां’ गजल संग्रह पुस्तक रविवार को रिलीज की गई। इसके अध्यक्षता मंडल में प्रीतम सिंह सरगोधिया, मंगल सिंह भंडाल, निशान सिंह जौहल (संपादक दीपक मैगजीन), जंग बहादर सिंह घुम्मण, गुरदियाल राम और प्रो. कुलवंत सिंह औजला ने शमूलियत किया। कार्यक्रम के शुरुआत में केंद्र के अध्यक्ष प्रो. औजला ने जनकप्रीत की रचनाओं की जानकारी दी। कवि दरबार में शमूलियत करते गुरमुख सिंह ढोड, सुखविंदर मोहन सिंह, लखविंदर घुम्मण, रूप निमाणा, जसबीर सिंह वाटांवाली, बलवीर सिंह कलहर, जंग बहादुर सिंह घुम्मण कुमार आशु और चन्न मोमी ने अपनी रचनाएं पेश की। पुस्तक विचार चर्चा समागम में शिरकत करते शायर कंवर इकबाल, सुरजीत साजन, रूप निमाना, जसबीर वाटांवाली और प्रिंसीपल प्रीतम सिंह सरगोधिया ने भी संबोधित किया। इस मौके पर जसविंदर कुमार, नरिंद्र सिंह, लखविंदर घुम्मण, कुमार आशु, बलवीर सिंह कलहर, कर्नल पृथीपाल सिंह, सुखविंदर मोहन सिंह, भूपिंद्र सिंह भट्टी, हरजिंदर सिंह राणा, सरवन सिंह सेखों, कंवर इकबाल, चन्न मोमी, सुरजीत साजन, गुरमुख सिंह ढोड, मंगल सिंह भंडाल पलविंदर सिंह आदि उपस्थित थे।
सिरजना केंद्र द्वारा निरंतर साहित्यिक गतिविधियों के तहत प्रसिद्ध गजलगौ जनकप्रीत बेगोवाल की ‘मैं मील पत्थर हां’ गजल संग्रह पुस्तक का विमोचन करते हुए केंद्र के सदस्य।