- Hindi News
- रेस में बरलीन कौर ने रिकार्ड तोड़ा, स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया
रेस में बरलीन कौर ने रिकार्ड तोड़ा, स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया
आरसीएफहुसैनपुरके केंद्रीय विद्यालय-1 में सालाना खेलकूद समारोह करवाया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सीपीओ सीएल भारती प|ी बबीता भारती के साथ समारोह में बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे। समारोह सुबह 11 बजे शुरू हुआ। प्राचार्य उम्मेद सिंह ने स्काउट एवं गाइड टीम के साथ चीफ गेस्ट की अगुवानी की। सी एल भारती ने समारोह का उदघाटन किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतगर्त ग्रुप सांग, ग्रुप डांस और एरोबिक्स पेश किया गया।
प्रतियोगिताओं में फर्स्ट, सेकेंड और थर्ड स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। पिछले सत्र में 80 छात्रों ने विविध खेलों में भाग लिया और 15 स्वर्ण , 4 रजत और 15 कांस्य पदक जीते। 45वीं केविस कि राष्ट्रीय खेल कूद प्रतियोगता में 20 छात्रों ने भाग लिया। विद्यालय कि छात्रा बरलीन कौर ने 3000 मीटर कि रेस में रेकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। इसी छात्रा ने 1500 मीटर कि रेस में रजत पदक प्राप्त किया। नेहा ने ताईक्वांडो में शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक प्राप्त किया सी एल भारती उनकी धर्मप|ी बबीता भारती ने पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 रेल डिब्बा कारख़ाना हुसैनपुर में वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन में विजेता विद्यार्थियो को सम्मािनत करते हुए सीएल भारती , सी पी , रेल डिब्बा कारख़ाना एवं अध्यक्ष विद्यालय प्रबंधन समिति उनकी धर्मप|ी बबीता भारती