पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 22 मेंबरी कमेटी ने सैनिक स्कूल कपूरथला का दौरा किया

22 मेंबरी कमेटी ने सैनिक स्कूल कपूरथला का दौरा किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभागकी ओर से राज्य भर के बच्चों की करियर काउंसलिंग संबंधी गठित की गई 22 मेंबरी टीम की तरफ से जालंधर, कपूरथला, चंडीगढ़ और विभिन्न जिलों में चल रही संस्थाओं का दौरा किया गया। संस्थाओं में चल रहे कोर्स, फीसें, अनुसूचित जाति के बच्चों को दी जा रही सहूलियतों संबंधी जानकारी जुटाई गई।

यह जानकारी डिप्टी डायरेक्टर करियर काउंसलिंग शिक्षा विभाग पंजाब श्रुति सिंह ने सैनिक स्कूल कपूरथला, सीटी इंस्टीट्यूट, लवली इंस्टीट्यूट का दौरा करने के मौके पर दी। शिक्षा मंत्री की ओर से राज्य में करियर काउंसलिंग संबंधी बच्चों में जागरूकता पैदा करने के लिए 22 मेंबरी कमेटी का गठन किया गया है, जिस में पंजाब के सभी जिलों से एक-एक मैंबर को शामिल करके शिक्षा संस्थानों का दौरा करने की हिदायतें दी गई है, ताकि कोर्स, फीस सुविधाओं के बारे में जाना जा सके। दसवीं के बाद इन कोर्सों के बारे में बच्चों को जानकारी दी जाएगी। टीम ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, आईसर होटल मैनेजमेंट संस्‍था, सीएसआई आर सेंटर और खन्ना के गुजराल ग्रुप आफ इंस्टीट्यूट का दौरा करके इस संबंधी प्राप्त जानकारी शिक्षा मंत्री को दी जाएगी। जिला गाइडेंस काउंसलरों की नौ से 13 फरवरी तक चंडीगढ़ मैगसीपा सेंटर में ट्रेनिंग दी जाएगी, ताकि करियर क्षेत्र में क्वालिटी हासिल की जा सके। मौके पर गाइडेंस काउंसलर सुरजीत लाल, परमिंदर सिंह, परमजीत सिंह, बेअंत सिंह, जसबीर सिंह, रमन सिंह सिद्धू और अन्य उपस्थित थे।