पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची तैयार आज होगा ऐलान

कांग्रेस प्रत्याशियों की सूची तैयार आज होगा ऐलान

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | कांग्रेसकी ओर से नगर परिषद कपूरथला के 29 वार्डों के चुनाव के लिए 9 फरवरी को प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। यह बात विधायक राणा गुरजीत सिंह ने रविवार को बैठक के दौरान कही। स्टेट चुनाव कमिशन की ओर से नगर कौंसिल और नगर पंचायतों की 25 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए 10 फरवरी को नोटीफिकेशन जारी होने के बाद सभी वार्डों में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। 10 फरवरी से 13 फरवरी तक प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र दाखिल करवा सकेंगे। 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 16 फरवरी को प्रत्याशी अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। जिले की नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी और नगर परिषद कपूरथला के चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां में सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी पूरे जोर के साथ नगर परिषद चुनाव के लिए लोगों को जागरूक करेगी।