भाजपा कल करेगी प्रत्याशियों की घोषणा
नगरपरिषदके चुनाव को लेकर भाजपा ने सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है। यह बात भाजपा राष्ट्रीय सचिव और जोनल प्रभारी तरुण चुघ ने रविवार को विशेष वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि नगर परिषद कपूरथला के 29 वार्डों के चुनाव के लिए 10 फरवरी को प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी।
कपूरथला में 19 वार्डों के लिए 35 आवेदन आए हैं। आवेदनकर्ताओं से बातचीत की गई है। प्रत्याशी तय कर लिए गए हैं। बस घोषणा ही बाकी है। चुघ नगर परिषद चुनाव घोषित होने के बाद जोनल प्रभारी होने के नाते कपूरथला में भाजपा की टिकट पर चुनाव लडऩे के इच्छुक नेताओं के आवेदनों की स्क्रूटनिंग करने आए थे।
उन्होंने कहा कि अकाली-भाजपा गठबंधन में कोई दरार नहीं है। नगर परिषद चुनाव अकाली दल भाजपा मिलकर पहले की तरह ही लड़ेंगे। सीटों के बंटवारों संबंधी पूछे प्रश्न में उन्होंने कहा कि वार्डबंदी को ध्यान में रखते हुए अकाली दल के साथ विचार कर ही सीटों का बंटवारा किया जाएगा।
अकाली-भाजपाएकजुटता से चुनाव लड़ेगी
प्रदेशमें नगर निगम और नगर परिषद चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे के मुद्दे पर कहा कि पहले अनुपात के आधार पर ही चुनाव लड़ा जाएगा। जहां पर नई वार्डबंदी के आधार पर उभरे वार्डों में दोनों पार्टियों के शीर्ष नेता बैठकर सहमति बनाएंगे। अकाली-भाजपा पहले की तरह एकजुटता से नगर निगम नगर परिषद चुनाव लड़ेगी। तरुण चुघ ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की ललकार रैली पर चुटकी लेते हुए कहा कि इस रैली में कांग्रेस का कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा।
लोग‘आप’ से खुश नहीं
आमआदमी पार्टी भाजपा के लिए चुनौती बन रही संबंधी पूछे प्रश्न में उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी भाजपा के लिए किसी तरह की कोई चुनौती नहीं है। आम आदमी के सांसद पंजाब के जिन स्थानों से जीते हैं। वहां के लोग अपने आप को ठगे-ठगे से महसूस कर रहे हैं, क्योंकि आम आदमी पार्टी के सांसदों की तो पॉलीटिकल विल और पॉलीटिकल आई-क्यू तो पॉलीटिकल वर्क है। जिसका नतीजा अब दिल्ली में भी देखने को मिलेगा। इस मौके पर पंजाब ट्रेडर्स बोर्ड के चेयरमैन नरोत्तम देव रत्ती, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी रवि महिंदरु, जिला प्रधान पुरुषोत्तम पासी, जिला महासचिव हरीश पासी और अन्य मौजूद थे।
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी देते तरुण चुघ। साथ हैं नरोत्तम देव रत्ती, जिला प्रधान पुरुषोत्तम पासी और अन्य।