पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डाॅ. मोमी

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष बने डाॅ. मोमी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडियनमेडिकलएसोसिएशन की बैठक हुई। बैठक में शामिल एसोसिएशन के पदाधिकारियो और सदस्यगणों ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए वर्ष 2015 के लिए डाॅ. बीएस मोमी को अध्यक्ष पद नियुक्त करने की घोषणा की। डॉ. मोमी गत वर्ष में भी अध्यक्ष पर एसोसिएशन में अपनी सेवाएं देते चले रहे हंै।

इस अवसर पर एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष डाॅ. बीएस मोमी ने अपनी नियुक्ति के लिए समूह एसोसिएशन कार्यकारिणी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सदैव एसोसिएशन को प्राथमिकता पर मजबूती प्रदान करने के अलावा विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी कार्यक्रमों के आयोजन की श्रृंखला को जारी रखेंगे। ताकि एसोसिएशन के सदस्यों को आधुनिक उपचार पद्धति मेडिकल साइंस के नए अविष्कारों बदलावों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त होती रहे। इस अवसर पर आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डा रणबीर कौशल, डॉ. बिमल शर्मा, डॉ. राजकुमार, डा बीएस मुल्तानी, डा अनुप मेघ, डा अनीता मेघ, डा गुरबचन सिंह, डॉ. आरपी भोला, डॉ. संदीप भोला, डॉ. संदीप धवन, डॉ. सिम्मी धवन, डॉ. सुरिंदर सांपला, डॉ. विपन अरोडा, डॉ.सर्बजीत वालिया, डॉ. यूवेनिया अमरप्रीत सिंह, डॉ. सुरिंदर सांपला, डॉ. डीके मित्तल, डॉ. हरजीत सिंह, डॉ. एचएल महमी, डॉ. वालिया, डॉ. प्रिंस जीत, डॉ. राजेश्वर, जेएस थिंद, डॉ. कुलजीत सिंह, डॉ. नरिंदर सिंह, प्रिंस जीत, डॉ. राजेश्वर सिंह, डॉ. रामेश माहना, डॉ. एसएस गिल आदि उपस्थित थे।

बैठक के दौरान डाक्टर मोमी को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए डाक्टर्स।