- Hindi News
- कर्मियों को रेगुलर करने के लिए डीसी ऑफिस के सामने धरना
कर्मियों को रेगुलर करने के लिए डीसी ऑफिस के सामने धरना
दीक्लास फोरगवर्नमेंट इंप्लाइज यूनियन ने मांगों को लेकर जिलाध्यक्ष जसविंदर पाल उग्गी की अगुवाई में डीसी ऑफिस के सामने धरना दिया। इस दौरान उग्गी ने कहा कि पंजाब सरकार कर्मचारियों से झूठे वायदे कर रही है।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को तो समय पर डीए की किश्त जारी की है और ही अन्य मांगें मानी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मुख्य मांगें जैसे जुलाई महीने से महंगाई, पे स्केलों में सोध करना, वर्दियों की ग्रांट जारी करना, दर्जा चार कर्मचारियों को पक्का करने जैसे अन्य मांगें हैं। इस मौके पर महासचिव सतपाल वर्मा, सचिव विनोद कुमार, किशोरी लाल, भुपिंदर सिंह, पवन कुमार, सुखपाल सिंह सभ्रवाल, बलदेव सिंह, अर्जुन सिंह, जसवंत सिंह, सतपाल सिंह, तरसेम सिंह, रणजीत सिंह आैर अन्य उपस्थित थे।