पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नशा राष्ट्र और समाज को कर रहा है खोखला

नशा राष्ट्र और समाज को कर रहा है खोखला

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्रििश्चयनयूथविंग की बैठक क्रििश्चयन यूथ विंग के जिला अध्यक्ष अश्वनी कुमार भट्टी की अध्यक्षता में हुई। इस मौके संबोधित करते हुए भट्टी ने बैठक में आए हुए सभी को एकजुट होकर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रभू यीशू मसीह जी के हर सेवक के लिए ओर विश्वसनीय के लिए क्रििश्चयन यूथ विंग हर समय तैयार खड़ा है। उन्होंने आए हुए नौजवानों को नशों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया क्योकि नशा राष्ट्र और समाज को दिन प्रतिदिन खोखला कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम इस जंग में सरकार और प्रशासन के साथ हमेशा खड़े है। इस अवसर पर शहरी उपाध्यक्ष पतरस, शहरी महासचिव लवली, संजीव, प्रैस सचिव बलविंदर कुमार, सुखदेव सिंह, राहुल मसीह, प्रदीप कुमार, सुशील, विशाल, लखविंदर सिंह, प्रिंस, कुलवंत सिंह, शाम सुंदर, साहिल, पाल, लवप्रीत, तरलोक, कुलवंत आदि उपस्थित थे।