पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसान िवरोधी नीतियों का संगठन करेगा विरोध

किसान िवरोधी नीतियों का संगठन करेगा विरोध

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडक्षेत्रके किसानों के हितों की रक्षा के लिए गत लंबे अर्से से संघर्ष में जुटे संगठन किसान संघर्ष कमेटी के कन्वीनर कंवलप्रीत सिंह पन्नू के नेतृत्व में एक प्रभावशाली बैठक की गई।

दरिया ब्यास के टापूनुमा क्षेत्र बाऊपुर सांगरा से संबंधित सैकड़ों किसानों, जिनमें महिलाएं भी थीं, में विश्व विख्यात पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल की सेहत में सुधार के लिए अरदास की। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और लंगर भी वितरित किया गया। इसके बाद किसानों को संबोधित करते हुए कंवलप्रीत पन्नू ने कहा कि सरकार द्वारा फसलों के रेट कम करने की नीति बनाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि भूमि प्राप्ति एक्ट पास कर किसानों की भूमि एक्वायर करने का कानून बना दिया गया और जब इसके विरोध में संघर्ष छेड़ा गया तो पुलिस प्रशासन की सहायता से उनकी आवाज दबा दी गई और कार्यकर्ता जेल में डाल दिए गए।

उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने किसान विरोधी नीतियों और इस काले कानून को वापिस नहीं लिया तो उनका संगठन संघर्ष छेड़कर आर-पार की लड़ाई से भी गुरेज नहीं करेगा।

इस अवसर पर कमेटी के प्रदेश कमेटी सदस्य परमजीत सिंह बाऊपुर, कुलदीप सिंह सांगरा, प्रधान करनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह, बाज सिंह प्रधान, सरवन सिंह, सुक्खा सिंह, जैमल सिंह, अमरजीत सिंह बल्ला, बलजीत सिंह रामपुर गौरा, कुलवंत सिहं, महिंदर सिंह, पिपल सिंह, विरसा सिंह, सेवा सिंह, गुरमुख सिंह आदि ने भी संबोधन में किसानों के ज्वलंत मसलों पर प्रकाश डालते हुए किसान संघर्ष कमेटी के संघर्ष की रणनीति से किसानों को अवगत करवाया।