- Hindi News
- सीपीआई की कांफ्रेंस 17 फरवरी को, प्रदेश के नेता िनकालेंगे भड़ास
सीपीआई की कांफ्रेंस 17 फरवरी को, प्रदेश के नेता िनकालेंगे भड़ास
सुल्तानपुर लोधी | पंजाबकी चार खबीया पािर्टयां सीपीआई, सीपीआई एम, सीपीएम पंजाब और सीपीआई एमएल, लिबरेशन के आह्वान पर एक बैठक हुई।
इसमें पंजाब सरकार की ओर से पास किए कानून के विरोध में सब्सिडी बढ़ा कर डॉ. महामीनार्थन कमिशन की सिफारिश लागू करवाने, भूमि प्राप्ति कानून को किसान के पक्ष में बनवाने, आबादकारों को मालकी अधिकार देने, खेत मजदूरों को घरों के लिए प्लाट कर्जे, मजदूर वर्ग को कम से कम 15 हजार रुपए उजरत करने, मजदूरों के जमहूरी अधिकार छीनने का विरोध, नौजवानों के लिए रोजगार सबके लिए सस्ती बराबर शिक्षा, नशो खिलाफ आदि मांगों के लिए मार्च 2015 के बजट समय पंजाब विधान सभा की ओर से मार्च की तैयारी करने के लिए जालंधर कपूरथला जिलों में संयुक्त कांफ्रेस की तैयारियों संबंधी एक बैठक प्रदेश कमेटी सदस्य कामरेड बलदेव सिंह की अगुवाई में और निर्माण मजदूर यूनियन के तहसील प्रधान सत्यनारायण मेहता की देख रेख में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके कामरेड बलदेव सिंह ने बताया कि 17 फरवरी को इस संबंधी चौक चेलिया सुल्तानपुर लोधी में विशाल कांफ्रैंस होगी जिसमें प्रदेश नेता संबोधित करेंगे। इस मौक इकबाल मोहम्मद, सुरिन्द्र सिंह, सुखदेव, निर्मल सिंह, हरभजन सिंह, दलजीत सिंह, जसवंत सिंह, कुलदीप सिंह, राज मोहन, कृपाल सिंह आदि उपस्थित थे।