- Hindi News
- ‘विकास के मुददे पर चुनाव लड़ेगा अकाली भाजपा गठबंधन’
‘विकास के मुददे पर चुनाव लड़ेगा अकाली भाजपा गठबंधन’
वार्ड21से कविता अग्रवाल को पार्टी टिकट देने पर पार्षद शाम सुंदर अग्रवाल ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि अकाली भाजपा गठबंधन विकास के मुद्द्े पर चुनाव लड़ेगा। अकाली भाजपा ने शहर के सर्वपक्षीय विकास के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर कार्य किया है जिसके बारे में शहर की जनता जागरूक है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों को साफ सुथरे सड़कें बेहतर स्वास्थ्य सुविधा तथा स्वच्छ पानी मुहैया करवाया जा रहा है तथा शहर के सभी इलाकों में शानदार स्ट्रीट लाइटें लगाई गई है। कपूरथला जालंधर मुख्य मार्ग एवं कपूरथला सुल्तानपुर लोधी बाईपास से लेकर चारबत्ती चौक तक सड़क के किनारे करोड़ों रुपए खर्च कर स्ट्रीट लाइटे लगाई गई है ताकि उक्त सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़े। उन्होंने कहा कि शहर के 29 वार्डो में बिना भेदभाव के प्राथमिकता के आधार पर अकाली भाजपा गठबंधन द्वारा विश्वास कार्य करवाए गए है जो आज तक कभी नही हुए। शहर के विकास पर अब तक करोड़ो रुपए खर्च किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि नगर कौंसिल चुनावों के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और नेता दिन रात मेहनत कर रहे हैं। उक्त चुनावों में भाजपा शिअद के प्रत्याशी सभी 29 वार्डो से विजयी होंगे तथा नगर कौसिल पर गठबंधन का कब्जा होगा। शाम सुंदर अग्रवाल ने बताया कि नगर कौसल के चुनाव की घोषणा होते ही पार्टी के कार्यकर्ता घर-घर जाकर पार्टियों की नीतियों से लोगों को जागरूक कर रहे है तथा किए गए विकास कार्यो के बारे में भी जनता को जारी दे रहे हंै।