14वां गोल्ड कबड्डी कप 18 फरवरी को
कपूरथला | शेरेपंजाब महाराजा रणजीत सिंह कबड्डी क्लब सुल्तानपुर लोधी द्वारा श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव को समर्पित 14वां गोल्ड कबड्डी कप 18 फरवरी को करवाया जा रहा है। क्लब की बैठक उपरांत अध्यक्ष बलकार सिंह ने बताया कि टूर्नाम्ेंट की तैयारी पुरी कर ली गई है। उन्होने कहा कि टूर्नामेंट में 8 टीमे भाग ले रही है। इस अवसर पर जरनैल सिंह, बलविंदर सिंह, बलजीत सिंह, गुरशरन सिंह, तरलोचन सिंह, नरेश गांधी आदि उपस्थित थे।