बाबा शहीद गंज गोल्ड कबड्डी कप 16 को
कपूरथला | शेरेपंजाब स्पोर्ट्स एंड वेलफेयर क्लब और गांव गिल में समूह नगर निवासी और प्रवासी वीरों की तरफ से बाबा शहीद गंज गोल्ड कबड्डी कप 16 फरवरी को करवाने का फैसला किया गया है जिस का पहला इनाम एक लाख और कप जबकि दूसरा इनाम 75000 हजार रुपए और ट्राफी होगा। जानकारी देते चेयरमैन क्लब हरदेव सिंह गिल ऑस्ट्रेलिया और क्लब प्रधान राजविन्दर सिंह सोनी गिल ने बताया कि इस मौके पर नौरथ इंडिया कबड्डी फैडरेशन की 8 मशहूर कबड्डी एकेडमियों के नौजवानों की कबड्डी का मैच होगा। बेहतर धावी और जाफी के तौर पर अच्छी खेल का प्रदशन करने वाले खिलाडियों का मोटरसाईकलों के साथ सम्मान होगा।