अध्यापक दल ने कलेंडर जारी किया
कपूरथला | अध्यापकदल पंजाब की जिला कपूरथला ईकाई द्वारा नए वर्ष का कलेंडर जारी किया गया। कलेंडर जारी करने की रस्म जिला सुरक्षा अधिकारी रूप लाल रूप ने अदा की। इस मौके पर यूनियन की प्रदेश कमेटी के सदस्य प्रिंसीपल राकेश भास्कर, राकेश जौली, जिला अध्यक्ष सुखदयाल सिंह, मनजिंदर सिंह, भजन सिंह मान ने जिला शिक्षा अधिकारी को अध्यापकों की समस्याओं के बारे मेंे अवगत कराया जिसके जवाब में जिला शिक्षा अधिकारी ने अध्यापक दल के नेताओ को भरोसा दिलाया कि वह उनकी मुश्किलों को पहल के आधार पर हल करेगे। कैलंडर जारी करने मौके विनोद कुमार सुपरडेंट, दविंदर सिंह, गुरमीत सिंह, मनजीत सिंह, मनदीप सिंह, अमरीक सिंह, वीनश कुमार, अरविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, विकास धवन, सुरिंदर कुमार, अमरजीत सिंह, कमलजीत सिंह, हरदेव सिंह, रोशन लाल आदि उपस्थित थे।