आरसीएफ में आम आदमी पार्टी ने बांटे लडडू
कपूरथला | आरसीएफमें आम आदमी पार्टी के वलंटियर राजेश कुमार नेगी, जगदीश आंनद की अध्यक्षता में दिल्ली में आप पार्टी की रिकार्ड तौड़ जीत की खुशी में लड्डू बांटे गए जीत का जश्न मनाया गया। इस मौके संबोधित करते हुए राजेश कुमार नेगी ने कहा कि आम आदमी पार्टी लोगों की अपनी पार्टी है जिस पर लोगों ने अपनी मोहर लगा कर ऐतिहासिक जीत दिलाई है। इस मौके भारत माता के गीतों पर जीत की खुशी मनाई गई ओर एक दूसरे को लड्डू बांट मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर अनिल कुमार, गोरव, कुलविन्द्र चाहल, सुनील सोनी, मनदीप सिंह, गोलू, मोनू आदि उपस्थित थे।