18 को करवाया जाएगा कबड्डी कप
कपूरथला | 18फरवरी को पवित्र श्री महाशिवरात्रि पर महंत श्री बृहस्पति नाथ जी की याद में पुलिस लाइन के पास कबड्डी टूर्नामेंट करवाया जा रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रो में 6 पुरुषों और 2 महिला टीम हिस्सा लेगी। यह जानकारी महंत श्री बृहस्पति नाथ क्लब के अध्यक्ष सुखदेव सिंह सुखा साहीवाल ने दी है। उन्होंने कहा कि बढ़िया प्रदर्शन करने वाली कबड्डी टीमों का सम्मान किया जाएगा। इस मौके पर सरपंच अवतार सिंह मुश्कवेद, कबड्डी कोच सुरिंदर सिंह शिंदा, जसपाल सिंह अटवाल, मदन बाजवा, जगतार सिंह अटवाल, भुषण खैडा आदि उपस्थित थे।