- Hindi News
- सुरभि बनीं फेट क्वीन और नवनीत मिस ग्रेसफुल
सुरभि बनीं फेट क्वीन और नवनीत मिस ग्रेसफुल
जीटीबी इंटरनेशनल स्कूल में विदाई समारोह पवनदीप कौर िमस जीटीबी बनीं
कपूरथला| जीटीबीइंटरनैशनल सीनियर सैकेंडरी स्कूल में 11वीं कक्षा के विद्यार्थियो द्वारा 12वीं कक्षा के विद्यार्थियो को विदायगी पार्टी स्कूल प्रबंधक जगतार सिंह झीता, चेयरमैन गुरमिंदर सिंह झीता, मैनेजिंग निर्देशक मनदीप कौर, प्रिंसीपल ऊषा रात्रा की अध्यक्षता में दी गई। मंच का संचालन 11वीं कक्षा के विद्यार्थियो द्वारा किया गया। पार्टी का आरंभ छात्राओ द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। इस अवसर पर 12वीं कक्षा के विद्यार्थियो से गेम्स कवाई गई जिसमें जीतने वाले विद्यार्थी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मुख्य आकषर््ाण का केंद्र माडलिंग रहा जिसमें अपनी प्रतिभा तथा ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए पवनदीप कौर को मिस जीटीबी, जसकरन सिंह को मिस्टर जीटीबी, नवजोत कौर को मिस परफैक्ट, गुरपिंदरपाल एवं गुरपिंदर सिंह को मिस्टर परफैक्ट चुना गया। इस मौके पर प्रिंसीपल ऊषा रात्रा ने बच्चो को उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपना जीवन लक्ष्य इसी आयु में निर्धारित करना चाहिए और अपने ध्यान को अपने लक्ष्य की ओर केद्रिंत करना चाहिए। पार्टी के अंत में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियो ने प्रिंसीपल तथा समूह स्टाफ का धन्यवाद किया ओर कहा कि वह स्कूल में बिताए समय को हमेशा याद रखेगे।
एसडी कालेज फार वूमैन में वार्षिक फेट मेले के दौरान काॅलेज की छात्राएं।
जीटीबी इंटरनेशनल स्कूल में विदाई समारोह दौरान छात्राएं गिद्दा प्रस्तुत करती हुई -भासकर समारोह दौरान करवाए मिस्टर मिस प्रतियोगिता में विजेताओ को सम्मानित करते हुए प्रिंसीपल।द -भासकर
जीटीबी इंटरनेशनल स्कूल में विदाई समारोह दौरान छात्र भंगड़ा प्रस्तुत करते हुए।