- Hindi News
- भंडाल बाल विकास सोसायटी के सदस्य नियुक्त किए गए
भंडाल बाल विकास सोसायटी के सदस्य नियुक्त किए गए
बेहतरीनसमाजिकसेवाओ के लिए स्टेट अवार्ड प्राप्त कर चुके मंगल सिंह भंडाल को पंजाब सरकार के सामाजिक सुरक्षा ओर महिला, बाल विकास विभाग द्वारा मुख्य कार्यालय के नोटिफिकेशन अनुसार जिला स्तर की बाल सुरक्षा सोसायटी का सदस्य नियुक्त किया गया। अंगहीनो ओर बच्चो की सुरक्षा के संभाल के लिए केंद्र सरकार द्वारा पहले ही तीन वर्ष सदस्य के तौर पर सेवाएं निभा चुके मंगल सिंह भंडाल की इस नियुक्ति पर सत नारायण मंदिर की धर्म अर्थ कमेटी द्वारा डा राजिंदर भोला, अशोक कुमार कपूर, दविंदर प्रसाद, नरेश कुमार, नरोत्तम दास ग्रोवर ने बधाई दी। इस मौके पर नवाब जस्सा सिंह आहुलवालिया कालेज की प्रिंसीपल मीना मल्होत्रा, सिरजना केंद्र के अध्यक्ष प्रो कुलवंत सिंह औजला, डा तरलोक सिंह बल्ल, जसवीर सिंह संधू, डा सरदूल सिंह औजला, हरविंदर सिंह खालसा, शायर कंवर इकबाल, हरफूल सिंह, सुरजीत साजन, जंग बहादर सिंह घुम्मण, गुरु नानक खालसा कालेज सुल्तानपुर लोधी के प्रिंसीपल सुखविंदर रंधावा ने मंगल सिंह भंडाल को इस मौके पर बधाई दी।