पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद ने जारी की 10 प्रत्याशियों की पहली सूची

शिअद ने जारी की 10 प्रत्याशियों की पहली सूची

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुल्तानपुर लोधी में शिअद 10 और भाजपा 3 वार्डों से लड़ेगी चुनाव

विधानसभा चुनाव जीत के जश्न में आप ने रोड शो निकाला

सुल्तानपुर में वार्ड 13, वोटर 11385

जगतार सिंह झीता

सुखविंदर सिंह

छज्जा सिंह

सुरजीत सिंह राणा

शमिंदर कौर

मनमोहन सिंह वालिया

परमजीत सिंह एडवोकेट

हरबंस सिंह वालिया

जीया लाल नाहर

महिंदर कुमार अग्रवाल

नगर कौंसिल चुनाव संबंधी जानकारी देते रिटर्निंग अधिकारी सीमा सिंह।

सुल्तानपुर लोधी में बैठक को संबोधित करतीं पूर्व वित्त मंत्री डॉ. उपिंदर जीत कौर और अन्य। -भास्कर

भास्कर न्यूज | सुल्तानपुर लोधी

शिरोमणिअकालीदल और भाजपा मिलकर नगर कौंसिल और नगर निगम चुनाव लड़ेगी। यह बात पूर्व वित्त मंत्री डॉ. उपिंदर जीत कौर ने बुधवार को बैठक के दौरान कही।

उन्होंने बताया कि अकाली दल 10 और भाजपा 3 वार्डों से चुनाव लड़ेगी। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 1 से संभावित उम्मीदवार दिलबाग सिंह, 2 से तेजवंत सिंह, 4 से विनोद कुमार गुप्ता, 6 से सिमरन जीत धीर, 7 से इंद्रजीत सिंह, 8 से दिनेश धीर, 9 से शिव कुमार कन्नौजिया, 10 से गुरनाम सिंह, 11 से विक्की चौहान, 13 से राजिंदर सिंह चुनाव लड़ेंगे।

इस मौके पर जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन सुच्चा सिंह, बाबा लाल सिंह, गुरदेव सिंह, बलदेव सिंह, गुरदीप सिंह, गुरजंट सिंह, सुरिंदर विरकी, विजय शर्मा, सतपाल मदान, सतपाल मनचंदा, कृष्णा बलदेव अरोड़ा, गुरमिंदर पाल सिंह, विजय बांसल, सुरिंदर सिंह, मनमोहन सिंह, रुपिंदर जीत सिंह, मुकेश धीर, नसीब सिंह, कुलवंत सिंह, चतर सिंह, मनजीत सिंह, माधव गुप्ता, चरनजीत सिंह, दीपक धीर आैर अन्य उपस्थित थे।

भास्कर न्यूज | कपूरथला

दिल्लीविधानसभाचुनाव में बड़ी जीत मिलने पर शहर के आप नेताओं ने श्री मणि महेश मंदिर से रोड शो निकाला। रोड शो शहीद भगत सिंह चौक, सदर बाजार, जलौखाना, शालीमार बाग, अमृतसर रोड से होते हुए गुरुद्वारा श्री कलगीधर सेवक सभा देवी तालाब में संपन्न हुआ।

रोड शो पंजाब आर्गेनाइजेशन कमेटी के सदस्य तरलोक सिंह की अगुवाई में निकाला गया। रोड शो में सुल्तानपुर लोधी, फगवाड़ा, नडाला और भुलत्थ के आप वर्कर शामिल हुए। इस मौके पर सुखदेव बब्बर, कंवर इकबाल, जगजीत सिंह, एडवोकेट जसपाल गिल, सुरेश हांडा, रविंदर सिंह, बलबीर सिंह, तेजबीर सिंह, संदीप कुमार, पलविंदर सिंह, सुदेश कुमार, प्रेम कुमार, दीपक, रिक्की, प्रेम चंद, साधू राम, चरनजीत सिंह, प्रेम चंद, साधू राम भट्टी, जय लाल, प्रेम सिंह, लहैंबर सिंह, बलदेव सिंह, अवनीत सिंह, अमरीक सिधवां, दलजीत सिंह, राहुल नाहर, चंद्र शेखर, शशी मेहता, देस राज, संदीप कुमार, गुरदेव सिंह, गुरजीत सिंह, गुरदीप सिंह, नरिंदर और अन्य उपस्थित थे।

भास्कर न्यूज | सुल्तानपुर लोधी

25फरवरीको होने वाले नगर परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां तैयारियाें में जुटी गई हैं। रिटर्निंग अधिकारी तहसीलदार सीमा सिंह ने बताया कि नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी नगर पंचायत नडाला के चुनाव के लिए नामांकन पत्र 13 फरवरी तक सुबह 11 से शाम 3 बजे तक प्राप्त किए जाएंगे।

इन पत्रों की जांच 14 फरवरी को होगी। जबकि 16 फरवरी को नाम वापस लिए जा सकेंगे। नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के 13 वार्डों के 11,385 वोटरों के लिए 13 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। इसके अलावा पंचायत नडाला के 11 वार्डों के 5167 वोटरों के लिए 11 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर कौंसिल सुल्तानपुर लोधी के कुल 13 वार्डों के लिए तहसीलदार सुल्तानपुर लोधी को रिटर्निंग अधिकारी और बीडीपीओ सुल्तानपुर लोधी को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

सुल्तानपुर लोधी के लिए नामांकन पत्र तहसीलदार सुल्तानपुर लोधी के कार्यालय में लिए जाएंगे। नगर पंचायत नडाला के 11 वार्डों के लिए एसडीएम भुलत्थ को रिटर्निंग अधिकारी और तहसीलदार भुलत्थ को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। रिटर्निंग अधिकारी ने प्रत्याशियों को चुनाव खर्चे का ब्यौरा रखने के लिए कहा है।

कपूरथला | नगरपरिषद चुनाव को लेकर शिअद ने बुधवार को 10 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। जिला योजना कमेटी के चेयरमैन सर्बजीत सिंह मक्कड़ और क्षेत्र इंचार्ज ने बताया कि बाकी रहते वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा जल्द ही कर दी जाएगी। कपूरथला में कुल 29 वार्ड हैं और 67 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।