पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रेम के नाप पर मर्यादाओं के हनन ठीक नहीं : नरेश

प्रेम के नाप पर मर्यादाओं के हनन ठीक नहीं : नरेश

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रेम के नाप पर मर्यादाओं के हनन ठीक नहीं : नरेश

कपूरथला|वेलेंटाइन-डेपर कपूरथला में भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई दी। छोटे-छोटे बच्चों ने अपने माता-पिता को आदरपूर्वक का तिलक लगाया,आरती उतारी और चरणों में प्रणाम किया और वेलेंटाइन-डे को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाने का संकल्प लिया। माता-पिता ने भी अपने बच्चों को गले लगाकर आशीर्वाद दिया।

बच्चों द्वारा किए गए अभिवादन से माता-पिता गुरुजन अभिभूत हो गए और कई लोगों की आंखें छलक उठीं। बच्चों ने संकल्प लिया कि वह माता-पिता, गुरुजनों का आदर करेंगे। इस दौरान बजरंग दल पंजाब प्रदेश के वरिष्ठ नेता नरेश पंडित, विहिप के वरिष्ठ नेता संजीव बजाज, बजरंग दल के जिला प्रभारी चंदर मोहन कोला बजरंग दल के जिला अध्यक्ष संजय शर्मा बॉबी के नेतृत्व में वेलेंटाइन-डे का विराेध किया।

खबरें और भी हैं...