महिला के साथ की बदसलूकी, गिरफ्तार
17 स्मार्ट फोन चुराने वाला स्मार्ट चोर गिरफ्तार
अमेरिका की जगह मैक्सिको भेज ठगे 10 लाख रुपए, केस
बाइक की टक्कर से साइकिल सवार की मौत
ढिलवां | यहांके दविन्दर सिंह उर्फ चतुर निवासी पत्ती रामू की ढिलवां ने अपने ही मोहल्ले की महिला परमजीत कौर निवासी पत्ती रामू की ढिलवां के साथ बदसलूकी करते उसके कपड़े फाड़ दिए और गालियां निकालते हुए उससे मारपीट की। पीड़िता ने एसएचओ ढिलवां जरनैल सिंह को दी शिकायत में बताया कि वह देर सांय साढ़े आठ बजे के करीब बाजार से दूध लेकर घर को जा रही थी कि उक्त दविन्दर सिंह चतुर को किसी महिला के साथ बातें कर रहा था, तो उसे रास्ता छोड़ने को कहा, तो वह तैश में आकर उसके साथ गाली गलौच करने लगा और हाथापाई की। पुलिस जांच अधिकारी एएसआई केवल सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे काबू कर लिया है।
वही नकारात्मक खबरें, जो जानना जरूरी हैं।