पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कपूरथला के गांवों में आप ने शुरू की परिवार जोड़ो मुहिम

कपूरथला के गांवों में आप ने शुरू की परिवार जोड़ो मुहिम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गठबंधन सरकार से तंग हैं लोग : तरलोक सिंह

भास्करसंवाददाता | कपूरथला

आमआदमीपार्टी की परिवार जोड़ो मुहिम के तहत लोगों को प्रेरित करने के लिए ‘आप’ कपूरथला की टीम ने गांव कोकलपुर, कांजली, भीला, कादूपुर, डैणविंड, फूलेवाल, दबुर्जी तथा बिशनपुर अराइयां में डोर-टू-डोर जाकर पार्टियों की नीतियों बारे जानकारी दी। इस मौके पर सीनियर वॉलंटियर तरलोक सिंह (सेक्टर इंचार्ज) ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव 2017 में आम आदमी पार्टी को भारी बहुमत से जीत दर्ज करवाने के लिए पार्टी ने सदस्यों ने परिवार जोड़ो मुहिम शुरू कर दी है। इस मुहिम से उनको लोगों का काफी समर्थन मिल रहा है।

सेक्टर इंचार्ज तरलोक सिंह ने कहा कि पंजाब में अकाली-भाजपा गठबंधन सरकार की नीतियों से लोग तंग चुके हैं और अब तीसरे विकल्प की तलाश में हैं। प्रदेश में आए दिन बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लूटपाट की घटनाएं बढ़ रही हैं और राज्य सरकार इस पर अंकुश लगाने में विफल रही है। प्रदेश की युवा पीढ़ी नशे की दलदल में धंसती जा रही है और प्रदेश के आला नेताओं और मंत्रियों को इसकी परवाह भी नहीं है।

गांव कोकलपुर, कांजली में लोगों को अवेयर करते आप कार्यकर्ता।

आप वर्कर बोले-रोजाना जुड़ रहे दर्जनों लोग

कपूरथलाके गांवों में पहुंचे आप कार्यकर्ता सुखदेव राज बब्बर, कंवर इकबाल सिंह, जगजीत सिंह लक्खन, जोगा सिंह कादूपुर, बीकर सिंह दबुर्जी, हरमनिंदर सिंह और जसवीर सिंह का कहना है कि रोजाना दर्जनों लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ रहे हैं और उन्हें पूरा विश्वास है कि पंजाब में 2017 के विधानसभा चुनाव में पार्टी कई सीटों पर कब्जा जमाएगी और प्रदेश में दिल्ली तरह आप की सरकार बनेगी।

खबरें और भी हैं...