हर्बल गार्डन में रिवायती वृक्ष लगाए जाएंगे : सीचेवाल
रेलवेस्टेशनके एक हिस्से में संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने हर्बल गार्डन स्थापित कर दिया है तथा इसमें और बढ़ौतरी की जाएगी। रेलवे स्टेशन को सुंदर बनाने में लगे पर्यावरण प्रेमी संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बड़े स्तर पर रेलवे स्टेशन के आसपास वृक्ष लगाने की मुहिम शुरु की हुई है, जिसके चलते हर्बल गार्डन स्थापित किया जा रहा है। पहले पड़ाव के दौरान यहां लगाए गए वृक्षों में बहेड़ा, नीम , सुखचैन, आम शहतूत शामिल है।
यहां जामुन की तीन किस्में लगाई गई है। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने बताया कि राज्य में यहां रिवायती वृक्ष टाहली, बोहड़, पीपल, नीम , जामुन, बेरिया आदि लगाने को पहल दी जा रही है। रेलवे स्टेशन पर लगाए जाने वाले वृक्षों में उन वृक्षों को पहल दी गई जोकि आयुर्वैदिक तौर से देसी दवाईयों के लिए प्रयोग की जा सके। हर्बल गार्डन में 500 से ज्यादा वृक्ष लगाए गए है। संत सीचेवाल ने बताया कि इस हर्बल गार्डन को पानी भी देसी तकनीक के साथ तैयार किए गए प्लांट के जरिए दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रेलवे स्टेशन के एक तरफ 35 एकड़ के करीब जगह है,जहां वृक्ष लगाए जा रहे है।
इन्हें पानी देने के लिए सुल्तानपुर लोधी के ग्रामीण इलाकों से जाने जाते चंडीगढ़ मोहल्ला के सीवरेज का भी पुख्ता हल कर दिया गया है और इस पानी का प्रयोग वृक्षों के लिए किया जाएगा। सुल्तानपुर लोधी के जो खिलाड़ी रेल कोच फैक्टरी में बने स्पोर्टस कांप्लैक्स में दौड़ने के लिए जाते है लेकिन अब यहां ट्रैक बनने के साथ खिलाड़ी यहीं अभ्यास करने लगेंगे और आने वाले समय में इसका और सुधार किया जाएगा।
सीचेवाल ने कहा सुल्तानपुर लोधी के सीवरेज के पानी को ट्रीट करके होगी हर्बल गार्डन की सिंचाई। (दायं) डाली जा रही पाइप लाइन