डेयरी फार्मिंग किसानों के लिए घाटे का सौदा : लिट्टां
कपूरथला | भारतीयकिसान यूनियन की बैठक जिला प्रधान जसबीर सिंह लिट्टां की प्रधानगी में हुई। जिसमें किसानों से संबंधित मामले विचार किए गए। बैठक को संबोधित करते लिट्टां ने कहा कि किसानों का सहायक धंधा डेयरी फार्म किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हो रहे है। दूध का मूल्य खर्च के हिसाब से बहुत ही कम है जबकि खल फीड का मूल्य दिनो दिन बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूध का मूल्य खर्चे के हिसाब से निश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को यूनियन द्वारा पंजाब हरियाणा के किसानों द्वारा मांगों के संबंध में की जा रही पंचायत में किसान बड़ी संख्या पहुंचे। इस अवसर पर गुरचरन सिंह चीमा, गुरचरन सिंह कंग, नंबरदार सुरजीत सिंह वालिया अन्य किसान उपस्थित थे।