दिव्या बनी मिस और करनबीर सिंह बने मिस्टर स्प्रिंगडेल्स
कपूरथला | स्प्रिंगडेल्सपब्लिक स्कूल गोइंदवाल रोड में किंडरगार्डन विंग में यूकेजी का विदायगी समारोह मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट रजत नंदा, हैड अकेडेमिक्स दीपाली, डायरेक्टर संजीव कुमार प्रिं. शोभना रानी ने की। कार्यक्रम की शुरूआत स्वागत गीत से की गई। नन्ही इश्मीत ने शब्द गाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रो- नर्सरी के छात्रों ने रैंप वाक किया। प्रश्नोत्तरी में बच्चों ने स्टेज पर आकर अभिभावकों के प्रश्नों के उत्तर अंग्रेजी में दिए। यूकेजी के छात्रों ने रैंप वाक की तथा एक कविता के माध्यम से बताया कि वे अब पहली कक्षा में जा रहे है। मिस स्प्रिंगडेल्स केजी विंग दिव्या मिस्टर स्प्रिंगडेल्स करनबीर सिंह को चयनित किया गया। अंत में विद्यार्थियों को उपहार दिए गए तथा विद्यालय की प्रिंसीपल शोभना रानी मैनेजर दीपाली ने छात्रों को शुभकामनाएं दी। यहां सविता, रजनी, ईशा, सुनीता, अमनदीप, मोनिका, आरती, प्रियंका, वीनू सलवान, दिव्या, पूनम और स्कूल स्टाफ मौजूद था।