पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कर्मचारी बोले आरसीएफ में आरएंडडी विंग स्थापित हो

कर्मचारी बोले-आरसीएफ में आरएंडडी विंग स्थापित हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आरसीएफकेवारिस शाह हाल में इंजीनियर्स एसोसिएशन आरसीएफ की ओर से भारत र| डॉ एम विश्वैसवरिया के 154वें जन्म दिन को इंजीनियर डे के रूप में मनाया गया। सीएमई, आरसीएफ जीसी अग्रवाल मुख्यातिथि थे। इसके अलावा एफएओ जी.एस.हीरा, सी.पी.ओ सी.एल.भारती, सी.ओ.एस. वी.पी.गुप्ता, सी.डब्ल्यू शैल देवेन्द्र कुमार, सी.पी.ई. एस.एस.कलसी भी मौजूद थे।

समारोह के दौरान हाई स्पीड कोचों के निर्माण में आरसीएफ की भूमिका पर सेमिनार करवाया गया। इंजीनियर विक्रम खजूरिया और इंजीनियर नैब सिंह ने पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन से हाई स्पीड कोचों के निर्माण में आरसीएफ के योगदान को समझाया। समारोह के दौरान आरसीएफ के कर्मचारियों और बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया। समारोह के दौरान इंजीनियर एसोसिएशन का सोविनार सीएमई जीसी अग्रवाल ने रिलीज किया

समारोह के दौरान इंजीनियर नागेश यादव, जररल सैक्ट्री और इंजीनियर जगदीश सिंह प्रधान ने संबोधित किया। इंजीनियर नागेश यादव ने हाई स्पीड कोचों के निर्माण एवं भावी चुनौतियों को मददेनजर रखते हुए आरसीएफ में आरएंडडी विंग स्थापित करने की मांग उठाई। इंजीनियर जैलदार सिंह ने सरकारी तंत्र में हो रहे भ्रष्टाचार पर खुद का लिखा गीत सुनाया। इंजीनियर एसोसिएशन में मुख्य सलाहकार और भूतपूर्व ज्वाइंट सैक्ट्री स्टॉफ कौंसिल ब्रिजमोहन ने डॉ. एम. विश्वैसवरिया की सादगी, सदाचार एवं प्रखर आदर्शवादी जीवन की जानकारी दी। उन्हांेने कहा कि आरसीएफ के सामने संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन कमी है तो अनुशासन, उत्तरदायित्व और पारदर्शिता की, जो कि किसी भी औद्योगिक संस्थान की प्रगति के लिए बहुत ही अहम है।

इंजीनियर एसोसिएशन में मुख्य सलाहकार एवं भूतपूर्व ज्वाइंट सैक्ट्री स्टॉफ कौंसिल बृजमोहन

समारोह के दौरान रंगारंग कार्यक्रम पेश किया गया। कर्मचारियों ने भी हुनर दिखाया।