पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 139 नहीं, 66 स्कूलों के सैंपल फेल

139 नहीं, 66 स्कूलों के सैंपल फेल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाकपूरथला के साल 2015 में सरकारी स्कूलों के पानी के सैंपल फेल होने के मामले में आज नया मोड़ गया है। बुधवार को जिला मलेरिया अफसर डा. जगतिंदर सिंह ने जिले के 139 सरकारी स्कूलों के पानी के सैंपल फेल होने का खुलासा किया था। वहीं जिले के डीईओ जगतार सिंह मुलतानी ने सेहत विभाग की रिपोर्ट पर सवाल खड़े कर 3 सैंपल फेल होने का दावा किया था। परंतु वीरवार को जिला मलेरिया अफसर डा. जगतिंदर सिंह अपनी ही बात से पलट गए। उन्होंने दावा किया कि जिले में 66 स्कूलों के पानी के सैंपल फेल हुए हैं। 139 स्कूलों के पानी के सैंपल फेल होने में पेंडिंग आंकड़े गलती से दिए गए हैं। लेकिन जब उन्हें फेल सैंपलों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई है, के बारे पूछा तो वह जवाब देने से कतराते रहे।

3 सैंपल ही फेल हुए, आरओ लगवाए: डीईओ

जगतारसिंह मुलतानी आज भी सरकारी स्कूलों के 3 सैंपल ही फेल होने की बात पर अड़े हैं। वीरवार को भी वह 66 स्कूलों के सैंपल फेल होने की बात को नहीं माने। मुलतानी ने कहा कि जहां पर पानी के सैंपल फेल आए हैं, हमने पंचायत के सहयोग से आरओ भी लगवा दिए हैं।

जिला मलेरिया अफसर डा. जगतिंदर भले ही आज 66 सरकारी स्कूलों के पानी के सैंपल फेल होने की बात पर गए हैं। लेकिन इन स्कूलों में हजारों बच्चे पढ़ रहे हैं जिनको दूषित पानी पीना पड़ रहा है। दूषित पानी से बच्चों में काला पीलिया, पेट चमड़ी की कई बीमारियां होने का खतरा है।

खबरें और भी हैं...