पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगों को लेकर रेल हड़ताल के लिए स्ट्राइक बैलेट आज

मांगों को लेकर रेल हड़ताल के लिए स्ट्राइक बैलेट आज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रेलकोच फैक्टरी मैन्स यूनियन ने सुपरवाइजर क्लब में जनरल कौंसिल करके सभी फैक्टरी कर्मचारियों से अपील की है कि फैक्टरी गेट पर 12 फरवरी को सुबह 7 से शाम 6 बजे तक यूनियन द्वारा सरकार की नीतियों के खिलाफ की जा रही अनिश्चिकालीन रेल हड़ताल के लिए करवाए जा रहे स्ट्राइक बैलेट में भाग लेकर अपना वोट डालें।

रेल कोच फैक्टरी मैन्स यूनियन की मांग है कि पुरानी स्कीम बहाल की जाए, 7वें पे कमीशन की रिपोर्ट में सुधार किए जाएं, महिला कर्मचारियों की 2 साल की सीसीएल में कोई कटौती की जाए, सभी भत्ते एडवांस बहाल किए जाएं। उन्होंने विवेक देवराय कमेटी की सिफारिशों को रद्द करने, डीपी त्रिपाठी कमेटी की सिफारिशें लागू करने, रेलवे में एफडीआई खत्म करने की मांग भी की।

उन्होंने कहा कि नेशनल ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने 8 फरवरी को एक बैठक कर यह फैसला लिया है कि सभी जगह यूनियनें अपने-अपने स्ट्राइक बैलेट करवाएंगी और केंद्रीय कर्मचारियों की यूनियनों के महासचिव अपने-अपने मुख्यालयों के मुख्य अधिकारियों को 11 मार्च को हड़ताल करने का नोटिस देंगे।

खबरें और भी हैं...