पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रमसा यूनियन ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

रमसा यूनियन ने फूंका राज्य सरकार का पुतला

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसएसएरमसायूनियन ने वीरवार को अपनी मांगों को लेकर शालीमार बाग में विशाल रोष धरना दिया और राज्य सरकार विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके उपरांत यूनियन सदस्यों ने राज्य सरकार का पुतला फूंक प्रदर्शन किया। रोष धरने को संबोधित करते हुए रणबीर सिंह, विशाल भल्ला, जसविंदर सिंह और नरेन्द्र भंडारी ने बताया कि राज्य सरकार ठेके पर काम करते अध्यापकों को लंबे समय से रेगुलर करने के झूठे आश्वासन देती रही है और वेतन भी समय पर नहीं दे रही। इसके चलते अध्यापकों में राज्य सरकार विभाग के प्रति रोष पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई बार यूनियन अध्यापकों ने इस संबंधी मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल विभाग के उच्चाधिकारियों संग बैठक कर चुके हैं लेकिन हर बार उन्हें आश्वासन दिया गया है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अध्यापकों को बिना शर्त रेगुलर किया जाए और समय पर वेतन जारी किया जाए। इस अवसर पर हरविंदर सिंह, रघबीर सिंह, सतनाम सिंह, जसविंदर सिंह, पंकज, मोनिका, हरविंदर कौर, पारस धीर, रीना यादव, मीनाक्षी, मनिश्वर शर्मा, निशा भगत, मीनू मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...