पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीएमयू के देर तक रुकने से होना पड़ता है शर्मिदा

डीएमयू के देर तक रुकने से होना पड़ता है शर्मिदा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएमयू के देर तक रुकने से होना पड़ता है शर्मिदा

कपूरथला| डीएमयूमें राेज सफर करने वाले स्टूडेंट्स और यात्रियों ने खोजेवाल के रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मंगलवार को तीन घंटे जाम लगाया और फिरोजपुर से जालंधर के बीच चलने वाली ट्रेन को रोक दिया। लोगों का आरोप था कि पिछले कुछ महीनों से डीएमयू को गांव खोजेवाल में तय समय से कहीं अधिक देर तक रोका जा रहा है। छात्रों और यात्रियों का कहना है कि रेलगाड़ी जालंधर डीएवी हाल्ट पर पहुंचने का समय 8.15 बजे का है परंतु रोज लेट हो जाती है।िजससे उन्हें शर्मिदा होना पड़ता है।