दातर से बुजुर्ग महिला की टांड तोड़ी
कपूरथला/फगवाड़ा |सुल्तानपुर लोधी के गांव लाटिया वाल में पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला पर रंजिश के चलते हमला कर उसकी बाई टांग तोड़ दी। महिला को कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 65 वर्षीय भजन कौर ने बताया कि गत दिवस घर के सभी सदस्य घर से बाहर थे। इस दौरान पड़ोस में रहने वाले चार लोगों ने घर में घुस कर उस पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उलटे दातर से वार करके उसकी बाई टांग तोड़ दी। परिजनों ने उसे सुल्तानपुर लोधी के सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां से डॉक्टर ने उसे कपूरथला रैफर कर दिया।
उधर, फगवाड़ा के गांव रानीपुर के युवक ने गांव के ही पांच अन्य युवकों पर रंजिशन मारपीट कर जख्मी कर दिया। उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विजय ने बताया कि वह गांव में गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने जा रहा था कि रास्ते में गांव के ही पांच युवकों ने रंजिश के चले उससे मारपीट शुरु कर दी। मारपीट में वो बुरी तरी जख्मी हो गया।