हनुमंथप्पा के निधन पर शोक जताया
कपूरथला | देशके वीर सपूत लांसनायक हनुमंथप्पा आखिरकार जिंदगी की जंग हार गए। एक बैठक में गौवंश संरक्षण संवर्धन परिषद के प्रदेश अध्यक्ष संजीव बजाज, बजरंग दल के अध्यक्ष संजय शर्मा बॉबी ने हनुमन थप्पा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। संजीव बजाज ने भी राष्ट्र के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी देने वाले बहादुर जवानों को सलाम किया। बैठक में इन नेताओं ने 2 लाइनें ‘एे मेरे वतन के लोगो, जरा आंख में भर लो पानी, जो शहीद हुए हैं उनकी, जरा याद करो कुर्बानी..’ गुनगुनाई। इस अवसर पर बजरंग दल के समूह कार्यकर्ता उपस्थित थे।