बसंत पंचमी उत्सव पर बच्चों ने पेश किए गीत
कपूरथला | डीएवीमॉडल हाई स्कूल आर्य समाज मंदिर नजदीक बस स्टैंड में स्कूल की प्रिंसीपल राज शर्मा की अध्यक्षता में बसंत पंचमी उत्सव और सरस्वती देवी पूजन उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रिंसीपल अध्यापकों ने सरस्वती माता की आरती गायन से किया। इसके बाद बच्चों ने कविताएं और गीत प्रस्तुत किए। अंत में प्रिं. राज ने इस उत्सव की महत्ता को बताया। सुमन शर्मा और अर्चना सेखड़ी ने करवाई। यहां सभी अध्यापक विद्यार्थी उपस्थित थे।