वाहन की चपेट में आने से युवक जख्मी
कपूरथला | गांवतोती और ताशपुर डडविंडी मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आकर एक युवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। उसकी पहचान लाडी पुत्र गुरदीप सिंह निवासी डडविंडी के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह किसी कार्य से बाजार गया था। वहां सड़क पार करने लगा तो तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया परंतु डाक्टर ने उसकी दशा गंभीर बताई और जालंधर के अस्पताल के लिए रैफर कर दिया। दुर्घटना संबंधी सुल्तानपुर लोधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।