कपूरथला | माडलटाउन वेलफेयर सोसायटी द्वारा 14 फरवरी को माडल टाउन की शहीद भगत सिंह मार्केट में संगत के सहयोग से सुंदर कांड का पाठ करवाया जा रहा है। सोसायटी के महासचिव जसपाल सिंह चड्ढा ने बताया कि पाठ के भोग के उपरांत विद्वान लक्ष्मी नारायण रामायण दिल्ली वाले प्रवचन कर संगत को निहाल करेंगे।