लायंस क्लब सर्विसस ने लगाए पौधे
कपूरथला|लायंस क्लबसर्विसस 321-1 डी द्वारा शमशान भूमि मार्ग पर पौधे लगाए गए। क्लब अध्यक्ष लायंस विजय भारत ने कहा कि पौधे आक्सीजन की फैक्ट्री की तरह काम करता है, जो हमें अनेकों बीमारियों से दूर रखता है। इसलिए हमें जीवन में अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए। इस मौके पर कोषाध्यक्ष लायंस इंद्रपाल सिंह, सेकेट्री डीके शर्मा, पीआरओ चेतन सूद, चेयरमेन डाॅ. प्रदीप तिवारी, धर्मपाल ग्रोवर, पूर्वाध्यक्ष कर्मवीर सिंह, रविंदर सिंह अरोड़ा, रमेश बजाज, विनोद अरोड़ा, भारत, राजेद्र अरोड़ा, परमवीर सैनी और राजन जैदका आदि मौजूद थे।