- Hindi News
- \"धूणा साहिब पर कब्जा देकर सरकार ने वाल्मीकि समाज से धोखा किया\'
\"धूणा साहिब पर कब्जा देकर सरकार ने वाल्मीकि समाज से धोखा किया\'
वाल्मीकिमजहबीसिख मोर्चा पंजाब की बैठक अध्यक्ष महिंदर सिंह हमीरा की अध्यक्षता में हुई। इसमें हमीरा ने कहा कि भगवान वाल्मीकि महाराज का निरादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बाबा तीर्थ नाथ और सतनाम सिंह हुसैनपुरी ने कहा कि सरकार ने धूणा साहिब वाल्मीकि तीर्थ का कथित तौर पर महंत बलदेव गिरी को कब्जा देकर वाल्मीकि समाज के करोड़ों लोगों के साथ धोखा किया है। जिस स्थान पर भगवान वाल्मीकि जी ने रामायण की रचना की है उसपर दखलंदाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इसलिए हमे संघर्ष करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
इस मौके पर इंद्रजीत सिंह माना तलवंडी, बलबीर सिंह चीमा, धरमिंदर गिल, स्टीफन काला जगीर कालरु, रोनी गिल, तरसेम सिंह, हरजिंदर मटू, हरजिंदर मटूू, सुखदेव सिंह, जोगा सिंह, जीवन सिंह, गुरदेव नूरपुर, शिंगारा सिंह, बलवंत सिंह, शमशेर सिंह, जसवीर सिंह, प्रकाश नंगल, निर्मल सिंह, प्रगट सिंह, सविंदर सिंह, रेशम सिंह, सुखा और डाॅ. रोमी आदि मौजूद थे।
वाल्मीकि मजहबी सिख मोर्चा की बैठक में बोलते महिंदर सिंह हमीरा।