‘जित्थे कविता खत्म हुंदी है’ का मंचन कल
शहीदभगतसिंह विचार मंच आरसीएफ की बैठक प्रधान अमरीक सिंह सचिव चंदर भान की अध्यक्षता में हुई। इसमें इंकलाबी नाटक मेले की तैयारियों के लिए ड्यूटियां लगाई गई।
मंच प्रधान अमरीक सिंह ने बताया कि शहीद भगत सिंह के जन्म दिवस को समर्पित इंकलाबी नाटक मेला 18 सितंबर को शाम 7.30 श्री राम लीला मैदान पर होगा। जिसमें जालंधर की मंडली अंकुर शर्मा के निर्देशों के अनुसार ‘जित्थे कविता खत्म हुंदी है’ पेश करेंगे। इसके अलावा सभ्याचारक विंग की टीम गुरजिन्द्र सिंह की निर्देश पर भाई मन्ना सिंह का लिखा नाटक ‘हवाई गोले’व कोरियोग्राफी इंकलाबी गीत पेश किया जाएगा। सचिव चंदर भान ने बताया कि आरसीएफ आसपास के क्षेत्रों से लोग शामिल होंगे। इस मौके पर अमलोक सिंह, धर्मपाल, तरसेम सिंह, राम कुमार, राम दास, मुकेश, मुनीष, तरसेम, गुरजिन्द्र सिंह, सुरिन्द्र कुमार, दविन्द्र कुमार और मनमोहन आदि मौजूद थे।
बैठक को संबोिधत करते हुए प्रधान अमरीक सिंह सचिव चंदर भान।