- Hindi News
- भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए विजिलेंस करेगी रेड
भ्रष्टाचार पर नकेल कसने के लिए विजिलेंस करेगी रेड
भास्कर न्यूज| सुल्तानुपर लोधी
सरकारीकार्यालयोमें बढ़ रही रिश्वतखोरी पर नकेल डालने के लिए कपूरथला के डीएसपी कुलवंत राय की अध्यक्षता में मार्केट कमेटी में सेमिनार करवाया गया। इसमें इंस्पेक्टर मलकीत सिंह ने कहा कि अगर कोई अधिकारी पैसो की मांग करता है तो एसएसपी विजिलेंस को 85588-08932 इन नंबरों पर शिकायत कर सकता है। इसलिए भ्रष्टाचार को रोकने के लिए घर-घर जाकर पंफ्लेट बांटे जाएंगे। इसके लिए छापेमारी की जाएगी। चेयरमैन सुरजीत सिंह ढिल्लो, बलदेव सिंह परमजीतपुर, विनोद कुमार गुप्ता, कुलदीप सिंह और हरमिंदर सिंह आदि मौजूद थे।
विजिलेंस अधिकारियों ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पंफ्लेट जारी किया गया है।