पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुजाहरा पर पाबंदी के खिलाफ मोर्चा एकजुट

मुजाहरा पर पाबंदी के खिलाफ मोर्चा एकजुट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शालीमारबागमें काले कानून के खिलाफ संयुक्त मोर्चा में शामिल जत्थेबंदियों के नेताओं ने सरकार की ओर से धरना प्रदर्शन पर पाबंदी लगाने के लिए विधान सभा में पास किए गए बिल पंजाब निजी के सार्वजनिक जायदाद नुकसान रोकू बिल को रदद करवाने के लिए बने प्रदेश स्तरीय मोर्चा के आहवान पर 30 सितंबर को जालंधर में दोआबा जोन की ओर मुजाहरा की तैयारियों संबंधी बैठक की गई।

इसमें किरती किसान यूनियन के प्रदेश नेता बलविन्द्र सिंह बाजवा, पेंडू मजदूर यूनियन के सरबन चंद, जेपीएमओ के गुरमेज सिंह, पंजाब सुबार्डिनेट सर्विसेज फेडरेशन के बलदेव सिंह सुरिन्द्र सिंह, नौजवान भारत सभा के कुलविन्द्र सिंह जोसन, पंजाब स्टूडेंट्स के अमरजीत सिंह डोगरांवाला, डीटीएफ के कर्म सिंह, पंजाब गवर्नमेंट पेंशनर्स के गुरदीप सिंह और जम्हूरी अधिकार सभा के अमरीक सिंह ने शामिल हुए। इसमें बिल का विरोध करते हुए कहा गया कि ऐसे कानून अधिकारों के लिए लड़ रहे संघर्षशील लोगों के लोकतंत्रीय अधिकारों का हनन है।

इस कानून में संविधान द्वारा मिले अधिकार का सीधा-सीधा हनन है। इस कानून से कोई भी जत्थेबंदी जिला प्रशासन की मंजूरी के बिना शहर या किसी प्रशासनिक अधिकारी के आगे रोष नहीं कर सकेगा। नुकसान होने के बहाने एक लाख जुर्माना नेताओं को दो वर्ष की कैद जैसी सख्त शर्तें एक साजिश है। जिसको किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं किया जाएगा। इसलिए इस कानून के खिलाफ लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, निर्मल शेरपुर, अमरजीत ज्वालापुर, रघुबीर सिंह, लुभाया सिंह, जीत सिंह, हरदेव शाही, हंसा सिंह मुंडी, निर्मल सिंह, किसान संघर्ष कमेटी के नेता हरजिन्द्र सिंह और पूर्ण सिंह मुंडी छन्ना आदि मौजूद थे।

संयुक्त मोर्चा के पदािधकारी पंजाब सरकार द्वारा िबल रोको कानून के िखलाफ बैठक में रोष प्रदर्शन करते हुए।