पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रिपल राइडिंग से जान का खतरा बढ़ेगा : सोढी

ट्रिपल राइडिंग से जान का खतरा बढ़ेगा : सोढी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाट्रांसपोर्टअधिकारी तेजिंदरपाल सिंह संधू द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल टिब्बा में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कैंप लगाया गया। इसमें प्रिंसिपल लखवीर सिंह, लेक्चरर गुरजिंदर कौर ढिल्लो, लेक्चरर अनु, पलविंदर सिंह सोढी आदि ने स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स को चाहिए कि वह बिना ड्राइविंग लाइसेंस और बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल आदि ड्राइव ना करें। पलविंदर सिंह सोढी ने बताया गया कि वह बिना कागजात और एक मोटरसाइकिल पर ट्रिपलिंग ना करें। क्योंकि इससे एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है। डीटीओ तेजिंदरपाल सिंह संधू ने बताया कि 16 से 18 साल के बच्चे बिना गेयर व्हिकल का लाइसेंस बनवा सकते हैं। 18 वर्ष से ऊपर के बच्चे कार या मोटरसाइकिल का लाइसेंस बनवा सकते हैं। कहा कि स्टूडेंट्स केा चहिए कि वह खुद भी ट्रैफिक नियमों पालन करें और अपने पेरेंट्स और मित्रों को को भी मोटिवेट करें।

डीटीओ तेजिंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि स्टूडेंट्स ट्रैफिक रूल्स फॉलो करें।