भाजपाइयों ने पं. दीन दयाल की पुण्यतिथि पर करवाया यज्ञ
भारतीयजनतापार्टी की अोर से पंडित दीन दयाल की पुण्यतिथि पर आर्य समाज आश्रम में हवन यज्ञ करवाया गया। इसमें पंजाब व्यापार बोर्ड के चेयरमैन नरोतम देव रत्ती और जिला भाजपा प्रधान परषोतम पासी विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
इस मौके रत्ती ने पंडित दीन दयाल की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पं. दीन दयाल का का जन्म उत्तर प्रदेश के बड़े साधारण परिवार में हुआ। उच्च शिक्षा हासिल कर वह संघ के प्रचारक बने और जनसंघ की बागडोर संभाली। उन्होंने कहा कि हमें उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर मंडल प्रधान रणजीत सिंह मठाडू, यशपाल महाजन, गगन पासी, धर्मपाल महाजन, हरदियाल सिंह झीता, चेतन सूरी, करनैल सिंह, बलविंद्र सिंह, सुशील भल्ला, नरेश सेठी, अशोक माहला, लाभ सिंह, अरुण सिंह, जगदीश शर्मा उपस्थित थे।