पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का आह्वान

नशे के खिलाफ मुहिम चलाने का आह्वान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कपूरथला | सर्वभारत नौजवान सभा छंन्ना शेर सिंह की बैठक यूथ नेता कुलविंदर सिंह मंड की प्रधानगी में हुई। इसमें सभा के प्रदेश सचिव साथी सुखजिंदर महेशरी शामिल थे। कामरेड सुखजिंदर सिंह ने प्रधान प्रदेश कांग्रेस द्वारा इंकलाब शब्द पर जताए ऐतराज की निंदा की। उन्होंने कहा कि नौजवान सभा आजादी संग्राम के शहीदों की वारिस जत्थेबंदी है और जब तक अमीरी-गरीबी का अंतर कायम है सरमायेदारों जागीरदारों की लूट का राज है, तब तक नौजवान इंकलाब का नारा बुलंद करते रहेंगे। बैठक में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सहायक सचिव कामरेड हरबंस सिंह हैबतपुर और सुरजीत सिंह सदस्य कमेटी सीपीआई ने कहा कि नौजवान काफिले बना कर गांव-गांव जाएं और जमहूरी ताकतों के अधिकार के बारे जागरूक करें। इस दौरान उन्होंने नशे के खिलाफ एक जागरुकता मुहिम चलाने का आह्वान भी किया। इस अवसर पर गुरविंदर आजाद, बूटा सिंह आजाद, मनजीत सिंह, जसपाल सिंह मंड, सुखविंदर सिंह उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...