पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अकाली भाजपा को सत्ता से उखाड़ेंगे : राजेश नेगी

अकाली-भाजपा को सत्ता से उखाड़ेंगे : राजेश नेगी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमीपार्टी की आरसीएफ इकाई द्वारा बुधवार को परिवार जोड़ो अभियान आरंभ कर दिया गया। इस मुहिम के तहत आप के वालंटियरों ने रेडिका सर्कल प्रधान राजेश नेगी की अगुवाई में गांव ढुडियांवाल, झल्ल बीबड़ी, बाबा दीप सिंह नगर आदि क्षेत्रों के घर-घर जाकर लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ने के लिए प्रेरित किया।

मुहिम की अगुवाई कर रहे आरसीएफ सर्कल-5 के इंचार्ज राजेश नेगी ने कहा कि आप के कन्वीनर केजरीवाल की हिदायत पर लोगों को आम आदमी पार्टी के साथ जोड़ने की मुहिम शुरू की गई है। इसके तहत घर-घर जाकर पार्टी के प्रोग्राम नीतियों से अवगत करवाया जा रहा है। उन्होंने लोगों को बताया कि आप का एजेंडा सूबे से भ्रष्ट अकाली-भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़कर पारदर्शी जनता के प्रति जवाबदेह सरकार लाना है। नेगी ने कहा कि लोगों का आम आदमी पार्टी के प्रति उत्साह देख कर ऐसा लगता है कि वह सरकार की कारगुजारी से बहुत दुखी हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार दिल्ली में बेहतर काम कर रही है आैर पंजाब में भी लोग उसके काम से प्रभावित हो रहे हैं।

सीनियर वालंटियर जेएल आनंद ने कहा कि इस मुहिम को लोगों का बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा और वह हर घर में दस्तक देंगे ताकि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी के साथ जोड़ा जा सके। इस मौके पर सुनील सोनी, जरनैल सिंह, निशान सिंह, शुभम, रणधीर सिंह, गुरप्रीत सिंह, हरजिंदर सिंह, गुरिंदर जस्सल, नारायण सिंह, सरुप सिंह, गौतम, हरबंस लाल, विक्की, सुभाष भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...