पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आम आदमी पार्टी का डोर टू डोर परिवार जोड़ो अभियान शुरू

आम आदमी पार्टी का डोर-टू-डोर परिवार जोड़ो अभियान शुरू

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आमआदमीपार्टी ने विधानसभा चुनाव से पहले कमर कसते हुए घर-घर जाकर परिवार जोड़ो अभियान शुरू कर दिया है।

इसी के तहत बुधवार को कपूरथला के विभिन्न इलाकों के सर्कल इंचार्जों सुखदेव राज बब्बर, शायर कंवर इकबाल सिंह, जगजीत सिंह लखन, अवतार सिंह थिंद ने अर्बन एस्टेट में घर-घर प्रचार कर आम आदमी पार्टी की नीतियों और कार्यों संबंधी लोगों को जानकारी दी।

इन नेताओं ने कहा कि प्रदेश की जनता शिअद-भाजपा गठबंधन से दुखी गो चुकी है। इसलिए वे अब राज्य में बदलाव चाहते हैं और जनता में आम आदमी के प्रति भारी उत्साह पाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने से प्रदेश में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कालाबाजारी नशे को जड़ से खत्म किया जाएगा और बेरोजगार लोगों को पहल के आधार पर रोजगार मुहैया करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल की सरकार दिल्ली में बेहतर काम कर रही है आैर पंजाब में भी लोग उसके काम से प्रभावित हो रहे हैं। इस अवसर पर संतोख सिंह पड्डा, डिंपी जंडियाला गुरु, गुरपाल सिंह के अलावा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

कपूरथला में आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार करते आप वालंटियर। -भास्कर

खबरें और भी हैं...