पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं: सुखदीप

हिंसा के खिलाफ आवाज उठाएं महिलाएं: सुखदीप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिकसुरक्षाऔर महिला बाल विकास विभाग की तरफ से दिव्य ज्योति जागृति संस्थान ढिलवां में मुख्य संयोजक गगन कुमार की अगवाई में सेमिनार आयोजित किया गया। इसमें प्रोजेक्ट अफसर कपूरथला सुखदीप झलर मुलतानी मुख्यातिथि और संदीप झलर मुलतानी जिला प्रोग्राम अधिकारी नरिन्दर सिंह ने विशेष तौर पर शिरकत की।

सुखदीप ने घरेलू हिंसा के बढ़ रहे मामलों पर चिंता जताई और कहा कि भारतीय नारी को इसके विरुद्ध आवाज बुलंद करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे जागरूक होना चाहिए ताकि उन्हें समाज में मुश्किलों का सामना करना पड़े।

इस मौके पर दिव्य ज्योति जागृति संस्थान आश्रम ढिलवां की इंचार्ज बहन शंकर प्रीता ने भी समाज में औरत का सम्मान करने के लिए कहा और उसके हो रहे शोषण को समाप्त करने के लिए धार्मिक सामाजिक जत्थेबंदियों को आगे आने का संदेश दिया। गुरदीप सिंह ढिल्लों मुख्य सेवक और स्वामी सुखदेवानंद सेवक मंदिर आश्रम रईआं ने भी अपने विचार पेश किए। उन्होंने कहा कि आने वाली सदी महिलाआें की है। हर तरफ महिलाआें का बर्चस्व स्थापित हो रहा है। इसलिए महिला को भी खुद को मजबूत करना होगा आैर दिन प्रतिदिन होने वाली घरेलू घटनाआें का डटकर सामना करना चाहिए। डर कर चुप बैठना कायरता है।

इस अवसर पर नैना भारतीय साध्वी, यमुना भारतीय साध्वी, बलकार सिंह सेवक, स्वर्ण सिंह सरपंच चक्कोकी, बलकार सिंह सोशल वर्कर, बलबीर सिंह मेंबर पंचायत इब्राहिमवाल, डीसीपीओ दीप्ति भी उपस्थित थे।

जुल्म के खिलाफ एकजुट होने की अपील

सेमिनारके दौरान आजाद रंग मंच लुधियाना की तरफ से प्रसिद्ध लेखिका प्यारा कुलवंत और साथियों ने महिला शोषण और एक भाव शामक नाटक पेश किया जिसने दर्शकों को कील कर रख दिया। नाटक में उन्होंने महिलाओं के हो रहे शोषण के खिलाफ आवाज उठाने और जुल्म के विरुद्ध एकजुट होने की अपील की।

खबरें और भी हैं...