पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रेन को ज्यादा स्टॉपेज देने से भड़के यात्री, तीन घंटे रोकी डीएमयू

ट्रेन को ज्यादा स्टॉपेज देने से भड़के यात्री, तीन घंटे रोकी डीएमयू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीएमयूमेंराेज सफर करने वाले स्टूडेंट्स और यात्रियों ने खोजेवाल के रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर मंगलवार को तीन घंटे जाम लगाया और फिरोजपुर से जालंधर के बीच चलने वाली ट्रेन को रोक दिया। लोगों का आरोप था कि पिछले कुछ महीनों से डीएमयू को गांव खोजेवाल में तय समय से कहीं अधिक देर तक रोका जा रहा है, इस कारण उन्हें कॉलेज और ऑफिस पहुंचने में देर हो जाती हैं। लोगों ने नारेबाजी भी की। कपूरथला रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी कश्मीर सिंह और पुलिस अधिकारियों ने मुजाहरा कर रहे लोगों को समझाया और वादा किया कि रेलवे अधिकारियों के ध्यान में मामला लाया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए। 26 अगस्त को भी इसी समस्या को लेकर लोगों ने डीएमयू को रोका था।

फिरोजपुर से जालंधर के बीच चलने वाली डीएमयू संख्या 74934 डीएमयू में रोज सफर करने वाले छात्रों यात्रियो ने गांव खोजेवाल के रेलवे स्टेशन के ट्रैक पर सुबह सवा आठ बजे फिरोजपुर से जालंधर के बीच चलने वाली डीएमयू को रोक दिया। रेलगाड़ी में रोज सफर करने वाले स्टूडेंट्स और लोगों ने आरोप लगाया कि कुछ महीने से डीएमयू को गांव खोजेवाल में तय समय से ज्यादा देर तक रोका जा रहा है, जिसका वे विरोध कर रहे हैं। रेल प्रबंधन उनकी समस्या को लगातार अनदेखा कर रही है। इस कारण मजबूर होकर उन्होंने एक महीने के अंदर दूसरी बार रेल को रोक कर रोष व्यक्त किया है। उन्होंने सवा ग्यारह बजे तक ट्रेन को रोके रखा। छात्रों और यात्रियों का कहना है कि इस रेलगाड़ी जालंधर डीएवी हाल्ट पर पहुंचने का समय 8.15 बजे का है परंतु रेलगाड़ी फिर भी रोज लेट हो जाती है। इस कारण उन्हें स्कूल, कालेज, कार्यालयों, फैक्ट्रियों में पहुंचने में देरी हो जाती है। स्कूल और कॅालेज में पीरियड मिस हो जाते है, वहीं ऑफिस और फैक्ट्रियों में काम करने वाले लोगों को लेट होने के कारण डांट सुननी पड़ती है। दुखी हो कर उन्होंने दूसरी बार रेल रोकने का निर्णय लिया।

सूचना पा कर मौके पर पहुंचे कपूरथला रेलवे स्टेशन के जीआरपी प्रभारी कश्मीर सिंह,पुलिस टीम दलजीत सिंह, शकील मोहम्मद, कुलविन्द्र सिंह, मुंशी राम, रजिंदर सिंह, करनैल सिंह ने मौके पर पहुंच कर प्रदर्शनकारियों को शांत करवाया।

स्टूडेंट्स गौरव, हरजिन्दर सिंह, रमन गुप्ता, साहिल धीर, नैनी, मनोज अरोडा, जगदीप सिंह, अर्जन, रविन्द्र कुमार, हरजीत सिंह, लाडी, हरविन्द्र सिंह,