पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अच्छे कलमकार थे भगवान वाल्मीकि : छोटेपुर

अच्छे कलमकार थे भगवान वाल्मीकि : छोटेपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भगवानवाल्मीकिजी के प्रकाश उत्सव के उपलक्ष्य में भगवान वाल्मीकि एजूकेशन ट्रस्ट की ओर से महान सत्संग के दौरान मोहल्ला शहरिया में आयोजित किया गया। समागम में भगवान वाल्मीकि एजूकेशन ट्रस्ट के संस्थापक हरशीत शीतल ने प्रवचन करके भगवान वाल्मीकि जी की शिक्षाओंं के बारे में संगत को बताया। आम पार्टी के प्रदेश कनवीनर सुच्चा सिंह छोटेपुर, कोआर्डीनेटर एडवोकेट एचएस फुलका पहुंचे।

समागम को संबोधित करते हुए छोटेपुर ने कहा कि महाऋषि वाल्मीकि विश्व के प्रथम ऋषि हुए है जो एक अच्छे कलमकार थे और उनकी कमल दूरदृष्टि का प्रमाण है कि आज उनके द्वारा रचित श्री रामायण को ही उच्च दर्जा प्राप्त है और आज महाऋषि के प्रगट दिवस पर हमें संकल्प लेना चाहिए कि उनकी शिक्षाएं ही हमारा मार्गदर्शक बने। उन्होंने वाल्मीकि भाईचारे को अपील करते हुए कहा कि हम वाल्मीकि नामलेवा तब ही साबित हो सकते है जब हम अपने बच्चों को शिक्षा के लिए प्रेरित करें और समाज में सम्मान योग्य स्थान प्राप्त करें। उन्होंने कहा कि शिक्षा के बिना ना तो हम जिंदगी रूपी पहेली को समझ सकते है और ना ही समाज में सम्मान योग्य स्थान प्राप्त कर सकते हैं।

इस अवसर पर भगवान वाल्मीकि एजूकेशन ट्रस्ट दोआबा रीजन के अध्यक्ष चरनजीत सिंह हंस ने कहा कि शिक्षा की नीतियों में सुधार करना भगवान वाल्मीकि आश्रम को आजाद करवाना, भगवान वाल्मीकि के नाम पर यूनिर्वसिटी बनाना और उनके प्रकाश दिवस पर पूरे देश में छुट्‌टी का ऐलान करना चाहिए।

इस अवसर पर रमेश कुमार बिट्टू आदि समाज ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रकाश दिवस को श्रद्धापूर्वक उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर आप पार्टी के तरलोक सिंह, सुखदेव राज बब्बर, मिस्टर नैय्यर, प्रेम सल्होत्रा, संजय गिल, मोमी गिल, दीपक कल्याण, दीपक सभ्रवाल, सोमी गिल, राहुल नाहर, अजय कुमार, विजय कुमार, सुरिंदर छिंदा, विशाल मंटू, गुरदयाल भेटा, सुरिंदर काका, साबी लंकेश, रमेश काला, नितिन हंस, हिंमाक्षु हंस, कंवर इकबाल सिंह, गुरदीप सिंह जज, लैंबर सिंह, पे्रम सिंह, जोगिंद्र सिंह, अनु सागर, प्रीत लाल ढींगरा, लाली, सुखजीत कुमार आदि उपस्थित थे।